तनिश कुमार सिंह बने असिस्टेंट लोको पायलट
सोनभद्र, मई 29 -- म्योरपुर। स्थानीय कस्बा निवासी होनहार छात्र तनिश कुमार सिंह का चयन भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर प्रयागराज जोन में हुआ है। उनके चयन पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। तनिश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह के पुत्र हैं जो कि ग्राम म्योरपुर कस्बे के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 10 तक कैमूर इंटर कॉलेज म्योरपुर से प्राप्त की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई बिड़ला विद्या मंदिर म्योरपुर से पूरी की। आगे की तकनीकी शिक्षा के लिए उन्होंने महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक गोरखपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.