पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पूर्णिया शाखा के द्वारा मुकुट मणि के नेतृत्व में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का पंचम दिवस के प्रवचन में बी. के. मुकुटमणि ने स्वस्थ जीवन का आधार राजयोग विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिटेशन अनेक प्रकार के तनाव से मुक्त करता है। जिसके परिणाम स्वरुप व्यक्ति अनेकों मानसिक बीमारियों से मुक्त रहता है l मानसिक बीमारियों को दो भागों में विभक्त कर सकते हैं l प्रथम ऐसी बीमारियां जिनमें रोगी स्वयं महसूस करता है कि वह बीमार है l वह स्वयं डॉक्टर के पास इलाज करने जाता है l हताशा का अनुभव करना, डर लगना, छोटी सी समस्या में हृदय की धड़कन बढ़ जाना, हाथ पैर में पसीना आना और अनिद्रा आदि इस प्रकार की बीमारी के कुछ लक्षण हैं l द्वितीय ऐसी बीमार...