तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
गंगापार, जून 26 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में गुरुवार देर रात 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक तनाव और नशे की लत से जूझने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जारी बाजार निवासी 23 वर्षीय समीर अली पुत्र वकील अहमद लंबे समय से नशे की लत और मानसिक तनाव से परेशान था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार देर रात वह घर के पीछे स्थित खंडहरनुमा हिस्से में पहुंचा और लोहे की पाइप के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 12:30 बजे उसका ममेरा भाई सोहेल वहां पहुंचा तो समीर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.