आगरा, फरवरी 13 -- हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन और माइंड क्राफ्ट इनसाइट क्लिनिक ने अपना घर प्रभुजी आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में मानसिक तनाव से जूझ रहीं महिलाओं को परामर्श और मार्गदर्शन दिया गया। मनोवैज्ञानिक ऋतु श्रीवास्तव ने तनाव, अवसाद और चिंता से उबरने के सरल उपाय बताते हुए व्यावहारिक अभ्यास कराए तथा सकारात्मक सोच पर जोर दिया। डॉ. सुमन सुराना ने भी संवाद कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में कांता माहेश्वरी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.