बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- तनाव सबसे बड़ी परेशानी, सही प्रबंधन कर बचें तनाव से स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी मंगला स्थान पर दर्जनों शिक्षकों ने पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल, स्वच्छता का लिया प्रशिक्षण फोटो : नालंदा केके 10 : बिहारशरीफ मंगला स्थान डैफोडिल स्कूल में रविवार को स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल नालंदा सहोदया क्लस्टर के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आज के समय में हर आयुवर्ग के लिए तनाव सबसे बड़ी परेशानी है। पहले तो कुछ पता नहीं चलता है, धीरे-धीरे हम गाहे-बेगाहे इसकी गिरफ्त में चले जाते हैं। तनाव को लेकर हम सही प्रबंधन कर इससे आसानी से बच सकते हैं। बच्चों को भी हमें इससे बचाना होगा। नालंदा सहोदया क्लस्टर के अध्यक्ष अरविंद कुमार...