कानपुर, मार्च 2 -- - महाराजपुर का रहने वाला है युवक, गंगा किनारे पड़े मिले कपड़े सरसौल। तनाव में हूं, गंगा में कूदकर जान देने जा रहा हूं। घर में यह पत्र छोड़कर महाराजपुर का एक युवक लापता हो गया। युवक के कपड़े गंगा किनारे पड़े मिले हैं। पुलिस ने गोताखोरों के साथ गंगा में तलाश की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। महाराजपुर के उमरना गांव निवासी विश्राम यादव का 22 वर्षीय बेटा ऋषभ नौबस्ता में रहकर व्यवसाय करता था। वो होली के चलते गांव आया था। मां गीता ने बताया वो बहुत परेशान था। सोमवार तड़के बिना बताए घर से गायब हो गया। परिजनों को घर से एक पत्र मिला। पत्र पढ़ने के बाद उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। फिर परिजनों को सफीपुर घाट के सामने गंगा किनारे उसके कपड़े मिले। गंगा में कूदने की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गोत...