बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास थाना क्षेत्र के योद्धाडीह शिवपुरी कॉलनी में 34 वर्षीय महिला पूर्णिमा कुमारी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मुंगेर से आए मृतका के पिता राजकिशोर कुमार ने सोमवार को सेक्टर चार पुलिस को फर्द बयान दिया कि वर्ष 2016 में उन्होंने चास योद्धाडीह शिवपुरी निवासी प्रभुराम सिंह के पुत्र संजीव कुमार के साथ मृतक बेटी की शादी की थी। परंतु दाम्पत्य जीवन में कोई बच्चा नहीं था। इस बात को लेकर उनकी बेटी काफी तनाव में रहा करती थी। ताजा घटनाक्रम में रविवार देर रात दामाद ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है, पति समेत ससुराल में मौजूद अन्य सदस्य फंदे से उतरकर तत्काल बीजीएच ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बेटी की मौत पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। सेक्टर चा...