तनाव में आकर युवती ने पीया फिनाइल, भर्ती
पिथौरागढ़, अगस्त 22 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। नगर के पियाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती ने तनाव में आकर फिनाइल का सेवन कर लिया। शुक्रवार शाम को हुई घटना के बाद युवती की बहन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को युवती ने तनाव में आकर घर में रखे फिनाइल का सेवन कर लिया। फिनाइल पीने के कुछ देर बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसने इसकी जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। जिसके बाद उसकी बहन तुरन्त उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में फिजीशियन डॉ. नेहा कल्पासी की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया युवती की स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.