शाहजहांपुर, जून 15 -- शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर में हुआ। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भागदौड़, तनाव और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के इस दौर में योग मन, प्राण और शरीर के संतुलन को बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। योग व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वंतरि और महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज...