अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। त्वचा के नीचे उभरने वाली मुलायम गांठ को अक्सर लोग सामान्य सूजन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह लिपोमा हो सकता है। लिपोमा एक ऐसी गांठ है जो शरीर की चर्बी यानी फैट कोशिकाओं से बनती है और धीरे-धीरे बढ़ती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सामान्यतः कैंसर नहीं होती और अधिकांश मामलों में दर्द भी नहीं देती। लेकिन यदि यह तेजी से बढ़े, दर्द करे या सख्त महसूस हो तो इसकी जांच कराना जरूरी हो जाता है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में हर माह 15 से 20 मरीज इसी समस्या को लेकर आते हैं। सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह बताते हैं कि लिपोमा शरीर के किसी भी हिस्से में बन सकता है, लेकिन यह अधिकतर गर्दन, कंधे, पीठ, पेट और जांघों में देखा जाता है। यह गांठ आमतौर पर नरम होती है और अंगुली से दबाने पर थोड़ी खिसक भी जाती है। पहले ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.