जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। बोर्ड परीक्षाओं से पहले बढ़ते शैक्षणिक दबाव को देखते हुए आत्महत्या निवारण केंद्र जीवन जमशेदपुर ने छात्रों के लिए तनाव-निवारण मार्गदर्शिका जारी की है। केंद्र ने कहा कि परीक्षाएं जीवन का एक हिस्सा हैं, अंतिम कसौटी नहीं। छात्रों को अनुशासित और स्वस्थ अध्ययन पद्धति अपनाने, यथार्थपरक समय-सारिणी बनाने और छोटे लक्ष्य तय करने की सलाह दी गई है।जीवन ने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और घबराहट से बचने पर जोर देते हुए कहा कि तनाव भ्रम और असंतुलन पैदा करता है। मार्गदर्शिका में पर्याप्त नींद, पौष्टिक भोजन और पढ़ाई के दौरान नियमित ब्रेक लेने को जरूरी बताया गया है। अंतिम समय में रटने, दूसरों से तुलना और नकारात्मक बातचीत से दूर रहने की भी अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...