तनाव को परे रख आठ घंटे की पढ़ाई ने आर्यन को बनाया टॉपर
वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी। नीट री-एग्जाम में इंजीनियर पिता के बेटे आर्यन दुबे ने बनारस की मेधा को राष्ट्रीय स्तर पर चमका दिया। आईआईटी बीएचयू के स्कूल ऑफ बायोकेमिस्ट्री के प्रो. विकाश कुमार दुबे के बेटे ने नीट री-एग्जाम में देश में सातवां और प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। आर्यन ने कहा कि पेपर लीक से सभी बच्चों की तरह वह भी परेशान हुआ मगर माता-पिता की सीख पर तनाव को परे रख हर दिन आठ से दस घंटे पढ़ाई की। आर्यन ने नीट में कुल 720 में 710 अंक हासिल किए हैं। आर्यन ने बताया कि वह दो साल से नीट की तैयारी में लगे हुए थे। कक्षा-नौ से ही यह लक्ष्य तय कर लिया था। पिता बायोकेमिस्ट्री के विशेषज्ञ हैं और मां मोनू दुबे मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में पीएचडी, मगर दोनों ने कभी लक्ष्य तय करने में कोई रोक-टोक नहीं की। नीट की तीन मई की पहली परीक्षा रद्द होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.