नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के मद्देनज़र देशभर में इजरायली ठिकानों और यहूदी समुदाय से जुड़े स्थानों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में जारी एक खुफिया एडवाइजरी में कानून-प्रवर्तन एजेंसियों को इजरायली मिशन, दूतावास, वाणिज्य दूतावास, अधिकारियों और यहूदी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अधिकतम स्तर तक बढ़ाने को कहा गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार ईरान के खिलाफ अमेरिका- इजरायल के बढ़ते सैन्य घटनाक्रम के चलते प्रो-ईरानी संगठनों द्वारा हमलों का खतरा काफी बढ़ गया है। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इजरायली और यहूदी ठिकानों जैसे दूतावास, राजनयिक कर्मचारी, व्यापारिक प्रतिष्ठान और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि 'लोन वुल्फ' यानी अकेले हमलावरो...