नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। वहीं दूसरी तरफ अरब सागर में सऊदी अरब और यूएई आपस में भिड़ गए हैं, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में हलचल मच गई है। देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:तनाव के बीच जयशंकर जाएंगे बांग्लादेश, बेगम जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शरीक विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार 31 दिसंबर को बांग्लादेश जाएंगे। यहां पर वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। इसके मुताबिक विदेश मंत्री जयशंकर यहां पर भारत सरकार और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करे...