रामपुर, अप्रैल 13 -- शाहबाद। जगेसर गांव में लंबे तनाव के बीच धर्मस्थल की घोषणा ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। दिन निकलते ही एसडीएम, एएसपी समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया। एहतियातन चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। कार्यक्रम संपन्न होने तक अधिकारी गांव में डेरा जमाए रहे। हालांकि अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचत रहे। जगेसर गांव में एक धर्मस्थल के कथित अवैध निर्माण काे लेकर दो समुदायों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पिछले दो माह से माहौल गुनगुना है। दोनों समुदायों के धर्मस्थलों के बीच थोड़ी ही दूरी है। एक समुदाय ने सोमवार को अपने धर्मस्थल में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान कर दिया। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोमवार को दिन निकलते ही एसडीएम आशुतोष कुमार, एएसपी अनुराग सिंह, सीओ देवकीनंदन और कोतवाल प्...