नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी की जेब पर दिख रहा है। खाड़ी देशों को होने वाले निर्यात लगातार घट रहा है। वहीं, आयात से जुड़े खर्च बढ़ रहे हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच मौजूदा वक्त में संघर्ष विराम है लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद होने भारत का ऊर्जा खर्च बढ़ रहा है। ऐसे में आशंका है कि आने वाले दिनों में भारत में महंगाई बढ़ सकती है क्योंकि कोल्ड ड्रिंक कैन समेत कई चीजों की सप्लाई में दिक्कत होने लगी है। तनाव के चलते भारत का खाड़ी देशों के साथ होने वाले कारोबार प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- संघर्ष लंबा खिंचा तो जीडीपी में सुस्ती संभव : गोपीनाथ यु्द्ध शुरू होने के बाद से भारत का कुल वस्तु निर्यात करीब साढ़े सात फीसदी गिरकर 38.92 अरब रह गया है, जो ...