औरैया, मार्च 30 -- अयाना, संवाददाता। खेत में बकरियां जाने को लेकर शनिवार देर शाम को पाकर का पुरवा व फरिहा गांव के लोग आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें दोनों पक्षों से करीब 15 लोग घायल हो गए थे। रविवार देर शाम को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तनाव की स्थिति देखते हुए तीसरे दिन सोमवार को भी पाकरपुरवा में पुलिस फोर्स तैनात रहा। अयाना थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि रविवार देर शाम को एसआई राजानाती ने टीम के साथ फरिहा गांव में दबिश देकर जानलेवा हमला करने के आरोपी निहाल सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों गांवों के बीच हुए विवाद में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों गांव के बीच दोबारा तनाव की स्थिति न बने इसके लिए दोनों गांवों के बीच में पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि रविवार को फरिहा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.