कानपुर, मई 25 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अब तनाव और दिमाग के संबंधों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पता लगाया जा सके कि तनाव का असर ध्यान, वर्किंग मेमोरी और जोखिम-निर्णय जैसी संज्ञानात्मक क्षमताओं पर कैसे पड़ता है। तनाव दिमाग के कार्यों को कैसे प्रभावित करता है। आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक प्रो. तुषार संधन की अगुवाई में ब्रेन की अल्फा वेव्स पर अध्ययन किया जा रहा है। प्रो. तुषार ने बताया कि अध्ययन में वैज्ञानिक इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम जैसी गैर-आक्रामक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे दिमाग की गतिविधियों को समझा जा सके। वैज्ञानिकों के अनुसार, अल्फा वेव्स लगभग 100 साल पहले खोजी गई थीं और ये आमतौर पर 8-12 हर्ट्ज की फ्रिक्वेंसी पर काम करती हैं। ये वेव्स तब अधिक सक्रिय होती हैं जब व्यक्ति शांत, ...