बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे छह लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर घरवालों को पता चला। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के गायत्री नगर निवासी 18 वर्षीय आयुष पुत्र रामदेव ने घरेलू बात से नाराज होकर जहर खा लिया। वहीं चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही की 30 वर्षीय अंजली पत्नी भीम सेन ने घरेलू बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत खराब होने पर घरवालों को पता चला। शहर के मढिया नाका निवासी 17 वर्षीय रीता पुत्री रतिपाल ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। उल्टी होने के बाद हालत खराब हो गई। यह भी पढ़ें- युवकों से चैट में मिली फटकार से क्षुब्ध दो किशोरियों ने खाया जहर गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी 40 वर्षीय ममता पत्नी बब्बू ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा...