तनाव और कलह में चार लोगों ने गटका जहर, कराया गया भर्ती
बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। अलग अलग थाना क्षेत्रो में चार लोगो ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में भती कराया गया। शहर के जरैली कोठी निवासी 20 वर्षीय निराशा पत्नी मुकेश ने सोमवार रात किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए। वहीं गिरंवा थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी 16 वर्षीय अकांक्षा पुत्री संतोष ने घरेलू कलह में जहर खा लिया। साथ ही हमीरपुर कुनेहटा का 24 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र रामदेव ने सोमवार दोपहर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी निवासी 30 वर्षीय सुकंन्या पत्नी कुन्ना ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। सभी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.