औरैया, मार्च 14 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर दिबियापुर रोड में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए योग और प्राणायाम के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को बदलते दौर में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन जीने की कला, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच सीखना भी जरूरी है। इससे वे आकस्मिक परिस्थितियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकते हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और तनावमुक्त रहकर अध्ययन करने के तरीके भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.