गया, मार्च 2 -- राजकीय पॉलीटेक्निक, टिकारी में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी विंग की ओर से "मानसिक संतुलन एवं अवसाद नियंत्रण" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्मिक शांति और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. विधि लाल प्रभाकर और समन्वयक प्रो. सुजीत कुमार और अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. विधिलाल प्रभाकर ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ रहना चाहिए तथा तनावमुक्त जीवन अपनाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सुजीत कुमार ने कहा कि सस्ते इंटरनेट डाटा और स्मार्टफोन की बढ़ती उपलब्धता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.