हमीरपुर, फरवरी 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के सराफा कारोबारी भाइयों के खिलाफ गिरवी रखे गए सोने के गहनों को वापस न करने की दर्ज की गई एफआईआर के सोलहवें दिन छोटे भाई ने तनाव के चलते चूहा मार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराने वाले पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उधर, जहर खाने से पूर्व सराफा का बनाया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें इस कदम के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। 30 जनवरी को लिखी गई थी सराफा भाइयों पर एफआईआर शहर के सुनराही गली आर्य समाज मंदिर निवासी प्रियांशु गुप्ता की तहरीर पर 30 जनवरी को ग्वाल टोली मोहल्ला निवासी सराफा कारोबारी सुरेंद्र कुमार सोनी और इसके भाई राजेंद्र कुमार सोनी के विरुद्ध गंभीर धोखाधड़ी से संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.