नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर लगभग 180 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो बनाने का संगीन आरोप है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। आरोपी की पहचान मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर के रूप में हुई है, जो परतवाड़ा शहर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और उन्हें मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले जाकर उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था। आरोपी के पास से लगभग 350 आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। आरोप है कि इन वीडियो के जरिए वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलता था। इनमें से कई वीडियो सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.