रामपुर, जून 23 -- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए सेंट हैरिस पब्लिक स्कूल, रामपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. तनवीर खान को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से नवाजा गया है। देहरादून स्थित डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रि-दिवसीय नेशनल प्रिंसिपल कॉन्क्लेव के दौरान उन्हें यह गौरवमयी पुरस्कार प्रदान किया गया। ​इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के शीर्ष शिक्षाविदों ने शिक्षा में एआई का समावेश और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विषयों पर मंथन किया। इस दौरान डॉ. तनवीर खान ने विभिन्न शैक्षणिक सत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए रामपुर व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की बुनियादी चुनौतियों और शिक्षक सु...