मेरठ, अप्रैल 11 -- सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में भारतीय योग संस्थान मेरठ द्वारा शनिवार को संस्थान का 60वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ योग शिक्षक एवं प्रांतीय मंत्री रविन्द्र सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है तथा व्यक्ति निरोग और संतुलित जीवन जी सकता है। जिला प्रधान सुनील राघव ने संस्थान के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि केवल दो व्यक्तियों प्रकाश लाल और जवाहरलाल ने इसकी शुरुआत की थी, जो आज बढ़कर लगभग 4500 निशुल्क केंद्रों तक पहुंच चुकी है और समाज को स्वस्थ बनाने का कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.