लखनऊ, फरवरी 7 -- प्रदेश भर में रिक्त पदों पर की जानी है तैनाती लखनऊ, संवाददाता। प्रदेश भर में तदर्थ प्रशिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए खेल विभाग की देखरेख में सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किये गये। विभिन्न खेलों में ट्रायल देने को प्रदेश भर से तकरीबन 50 से अधिक खिलाड़ी केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे। पहले इन प्रशिक्षकों का फिजिकल टेस्ट आयोजित किया गया। इसके बाद इन खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट परखा गया। चुने गये प्रशिक्षकों की सूची जल्द ही जारी कर दी जायेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा के अनुसार प्रदेश भर में खाली तदर्थ प्रशिक्षकों के ट्रायल आयोजित किये गये हैं। प्रशिक्षकों के चुने जाने के बाद शहर में खाली पदों के लिए भी मुख्यालय को पत्र लिख कर यहां तैनाती मांगी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.