इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। तथ्य छिपाकर पदोन्नति पाने के मामले में मंगलवार को दरोगा और एक हेड कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई शिकायत के बाद कराई गई जांच में मामला सही पाए जाने पर की गई। जानकारी के अनुसार रमेश चंद्र पहले हेड कांस्टेबल थे। वर्ष 2024 में उनको पदोन्नत कर दरोगा बनाया गया। कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नबीपुर निवासी बृजेन्द्र कुमार ने शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि रमेश चंद्र ने पदोन्नति के दौरान अपने खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाई है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर पर जांच के आदेश दिए गए। जांच में सामने आया कि वर्ष 1999 में रमेश चंद्र के खिलाफ अपहरण, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला लंबे समय तक न्यायालय में विचाराधीन रहा। 2017 में रमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.