तथ्यों की पड़ताल के बाद सोशल मीडिया में करें पोस्ट शेयर
बागेश्वर, जून 17 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। डिजिटल मीडिया वर्कशॉप गरुड़ में समता सद्भावना केंद्र में संपन्न हो गई है। राजीव गांधी फाउंडेशन दिल्ली की मीडिया प्रबंधक टीम ने प्रतिभागियों को सोशल मीडिया तथा डिजिटल प्लेटफार्म के बेहतर उपयोग और सोशल मीडिया से अर्निंग जैसे विषय पर विस्तार से जानकारी दी। फाउंडेशन के अरुण कुमार ने बताया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग सामाजिक बदलाव के लिए करें, ओरिजनल कंटेंट ही पोस्ट करें और नियमित पोस्ट करें। डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट श्रृष्टि ने बताया कि किसी भी सोशल मीडिया कंटेंट को पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच अवश्य करें, पोस्ट के कैप्शन यदि आकर्षक होंगे तो अधिक लोगों तक पोस्ट पहुंचेगी। भ्रामक पोस्ट में कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। इस मौके पर भुवन पाठक, गोपाल राम, गिरीश तिवारी, नंदिनी आर्या, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.