तथ्यपरक और उत्तरदायी पत्रकारिता ही विश्वसनीयता की आधारशिला
लखनऊ, जुलाई 26 -- बीबीएयू में जनसंचार विभाग और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला रविवार का समापन हुआ। कुलपति प्रो. मित्तल ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में विवेक, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता ही मीडिया की विश्वसनीयता की असली आधारशिला है। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं से समाज को बचाने के लिए तथ्यों पर आधारित और राष्ट्रहितकारी संवाद को बढ़ावा देना आवश्यक है। कार्यशाला में आधुनिक मीडिया परिदृश्य और फेक्ट चैक विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। प्रो. केजी सुरेश और डॉ. रवि सूर्यवंशी ने डिजिटल क्रांति और तथ्य-जांच की विधियों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में प्रो. गोविंद पाण्डेय, प्रो. गीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.