आजमगढ़, मार्च 10 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में रविवार को विश्वव्यापी तथागत बुद्ध विहार भवन का शिलान्यास किया गया। बौद्ध धर्म के भिक्षु चंद्रिका महफेरा ने मंत्रोच्चार के बीच शिला स्थापित कराई। इस अवसर पर हजारों लोगों ने बौद्ध के उपदेशों को ग्रहण किया। सम्यक दृष्टि फाउंडेशन श्री रविदास मंदिर पक्का पोखरा अंजान शहीद के द्वारा आयोजित बुद्ध विहार भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में रविवार को जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल हुए। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु चंद्रिका महफेरा ने कहा कि बौद्ध धर्म लोगों को शांति और सद्भाव से जीने की प्रेरणा देता है आज एक देश दूसरे पर कब्जा करने के लिए बमबारी कर रहा है। अशोक महान ने शिक्षा दी थी कि शांति ही सबसे बड़ा धर्म है। हमें शांतिपूर्वक सबके साथ समानता का व्यवहार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.