धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद। तथागत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय जोरापीपल धनबाद में बुधवार को सत्र 2023-25 के बीएड छात्रों को जूनियर छात्रों ने विदाई दी। मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज सचिव डॉ अरुण कुमार वर्मा ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर अध्यक्ष मीना रानी प्रसाद, प्राचार्य डॉ उदय कुमार शर्मा, सहायक व्याख्याता मेरी रोज सरिता डुंगडुंग, डॉ ललन कुमार, जीतेंद्र प्रसाद साव, डॉ उषा ओझा, प्रवीण कुमार मंडल, करण किशोर महते, दीपक कुमार साव, सुषमा रानी समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...