सीतामढ़ी, मार्च 11 -- पुपरी। पुपरी थाना कांड संख्या 346/24 के तथाकथित अपृहित नाबालिग लड़की पिंकी कुमारी ने कोर्ट में स्वयं के अपहरण की घटना को गलत बताया है। नाबालिग से बालिग तक का सफर तय कर चूके पिंकी कुमारी ने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया है कि उसे इंस्टाग्राम पर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत औराई थाना के चिहुटा गांव निवासी सुबोध राय के पुत्र वीरेंद्र कुमार से प्यार हुआ था और दोनों ने स्वेच्छा से शादी कर पति पत्नी के रूप में रहा करते है। दो वर्ष की अवधि में वह चार माह के बच्चे की मां बन चुकी है। वह अपने ससुराल जाना चाहती है। कोर्ट के आदेश पर एसआई विजेंदर नारायण ने पिंकी कुमारी को उसकी सास मुन्नी देवी को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...