तत्काल पेंशन न बढ़ने पर सड़क पर उतरेंगे पेंशनर
वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की तरफ से शनिवार को कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर पेंशनर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए पेंशनरों ने न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये प्रतिमाह महंगाई भत्ता, पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार सभी पात्रों को हायर पेंशन का लाभ देने की मांग की गई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो बार मुलाकात के दौरान पेंशन बढ़ोतरी का आश्वासन दिया। अब तक कोई घोषणा नहीं की गई। इससे देश के 81 लाख पेंशनरों की स्थिति लगातार दयनीय हो रही है। राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि पिछले 10 साल से सांसदों और मंत्रियों के समक्ष समस्याएं उठाई जा रही हैं मगर समाधान नहीं हुआ। राष्ट्रीय मुख्य समन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.