लखनऊ, नवम्बर 24 -- -एनसीआर के जिलों की सड़कों की नियमित समीक्षा करेगा पीएमयू लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी एनसीआर में शामिल जिलों की सड़कें अब चकाचक रहेंगी। खराब और टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत या नवनिर्माण किया जाएगा। इसमें विभागीय खींचतान या बजट की कमी भी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश सरकार ने यह फैसला एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण को घटाने के लिए किया गया है। इसके लिए परियोजना निगरानी इकाई (पीएमयू) गठित की गई है। इसकी जिम्मेदारी होगी कि एनसीआर में शामिल प्रदेश के जिलों की सड़कों की नियमित समीक्षा करे। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बीते कुछ समय से वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। खासतौर से प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ की हवा बहुत जहरीली है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट भी बेहद सख्त है। पूरे एनसीआर क्षेत्र में कोर्ट ने खेलकूद की गतिविधियों के आयोजन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.