तत्काल टिकट व्यवस्था को जाना, यात्रियों से लिया फीडबैक
गया, जून 25 -- पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ कॉमर्शियल मैनेजर अजय तिवारी ने गुरुवार को गया जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत रिजर्वेशन काउंटर से की गई जहां तत्काल टिकट के लिए कतार में लगे यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली गई। उन्होंने लाइन में खड़े प्रत्येक यात्री के आवेदन फॉर्म की जांच करते हुए टिकट बुकिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन का आकलन किया। अजय तिवारी ने फैसिलिटेटर तथा यात्रियों से ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के उपयोग और उसकी कार्यप्रणाली के संबंध में भी फीडबैक प्राप्त किया। यात्रियों ने मशीनों के उपयोग और सुविधा से जुड़े अनुभव साझा किए जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के निर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.