तत्काल टिकट के साथ धराया टिकट दलाल
भदोही, जून 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी वाराणसी की संयुक्त टीम ने सोमवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर छापेमारी किया। इस दौरान एक कथित टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 4010 मूल्य का तत्काल आरक्षित रेल टिकट, आरक्षण प्रपत्र तथा मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज रामबाग एवं सीआईबी वाराणसी की टीम ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- रेल टिकट दलाली के आरोप में युवक गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन लाल यादव निवासी झम्मनपुर के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.