तत्काल टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। सारनाथ स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर बुधवार को तत्काल टिकट के साथ दलाल पकड़ा गया। वाराणसी सिटी स्टेशन चौकी में उसके खिलाफ रेलवे ऐक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वरी ने बताया कि चौबेपुर खुर्द गांव (चोलापुर) निवासी शिवधार अवैध एजेंट है। कन्फर्म टिकट दिलाने के नाम पर वह अवैध वसूली करता था। प्रत्येक टिकट पर वह पांच सौ रुपये लेता था। सारनाथ स्टेशन पर बुधवार सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास महानगरी एक्सप्रेस से मुंबई का तत्काल टिकट, दो आरक्षण फार्म और ढाई हजार रुपये बरामद हुए। टिकट दलाल को पकड़ने वाली टीम में एसआई सुधीर राय, कांस्टेबल संजय यादव और अजय सोनकर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.