जमशेदपुर, मार्च 23 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की विजिलेंस टीम तत्काल टिकट की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है। चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला स्टेशन पर रेलवे विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई शुरू की है। इससे आरक्षण केंद्र के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस टीम के आने की सूचना मिलते ही तत्काल टिकट के दलाल स्टेशन क्षेत्र से फरार हो गए थे। यह कार्रवाई टाटानगर सहित मंडल के अन्य स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों में भी हो सकती है। विजिलेंस टीम आरक्षण केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आरपीएफ कंट्रोल रूम से खंगाल रही है। चार-पांच दिनों की फुटेज की जांच का मुख्य उद्देश्य उन कालाबाजारियों को चिन्हित करना है, जो तत्काल बुकिंग के समय रोज आरक्षण केंद्र के पास दिखाई देते हैं। मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल के विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.