हाथरस, जुलाई 15 -- हाथरस। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को तत्काल रजिर्वेशन के लिए आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब उन्हें तत्काल टिकट के लिए स्टेशन पर पहुंचकर सुबह साढे आठ बजे से पौने नौ बजे तक टोकन लेना होगा। टोकन के आधार पर रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगा। पहले तत्काल टिकट के लिए आधी रात से लाइन में लगना पड़ता था। हाथरस सिटी स्टेशन से आधा दर्जन पैसिंजर के अलावा कई साप्ताहिक ट्रेनें गुजरती है। यदि कोई व्यक्ति किसी काम से हिल स्टेशन पर घूमने की तैयारी करता है। उसमें रजिर्वेशन के साथ कन्फर्म सीट मिलना मुशिकल हो जाता है। इसलिए लोगों के द्वारा तत्काल टिकट का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों तत्काल टिकट के लिए पहले आधी रात से लाइन लगानी पड़ती थी। साथ ही वहां लिस्ट लग जाती थी। उसके आधार पर रजिर्...