मधुबनी, मार्च 21 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2023 में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना साइकिल, पोषाक एवं छात्रवृति का लाभ छात्राओं को पहुंचाने में बरती गई अनियमितता एवं लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग, बिहार सरकार से संबन्धित प्रधानाध्यापक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रपत्र 'क' गठित करने की अनुशंसा की है। उन्होने निदेशक को भेजे अनुशंसा पत्र में लिखा है कि उनके द्वारा निर्देशित पत्र के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकरी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान , मधुबनी के गठित त्रिस्तरीय जांच कमिटी ने अपनी संयुक्त जांच प्रतिवेदन में आरोप को सही पाया है। जांच कमिटि ने अपनी जांच प्रतिवेदन में लिखा है कि परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय बेनीपट्टी के तत्कालीन प्रधाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.