सीतामढ़ी, मई 12 -- बोखड़ा। प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चकौती में विकास योजनाओं में वित्तीय अनियमितता और सरकारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। डीएम रिची पांडेय द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन पंचायत सचिव प्रकाश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही डीएम ने संबंधित मुखिया और सचिव के विरुद्ध एफआईआर कर राशि वसूली की कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश दिया है। विभागीय पत्र के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान नाला निर्माण कार्य और छठ घाट निर्माण के साथ कार्यालय व्यय में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी मिली है। बीडीओ बोखड़ा द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि इन योजनाओं में विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- 1.12 करोड़ सरकारी राशि दुरूपयोग मामले में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.