तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव समेत तीन पर मुकदमा
बलिया, जून 26 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार रजिस्टर में कूटरचना कर नाम गायब कर सम्पत्ति से विरत करने के मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर उभांव पुलिस ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव मृत्युंजय राय, विपिन शुक्ल और उसकी दूसरी पत्नी मधु शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामला सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत पतनारी कीर्तूपुर का है। गांव के यशराज शुक्ल 'शुभम' ने तहरीर में कहा है कि उसकी मां मीरा शुक्ला की शादी 19 मई 1996 में विपिन शुक्ल से हुई थी। गांव के परिवार रजिस्टर में माता-पिता के साथ हमारा और बहन का नाम दर्ज हो गया था। इसके बाद पिता ने अपनी साली मधु से दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि पंचायत सचिव से मिलकर परिवार रजिस्टर में मीरा शुक्ला का नाम मिटवाकर मधु का नाम अंकित करवा दिया। जानकारी होने पर परिवार रजिस्टर की नकल ग्राम पंचायत सचिव से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.