आरा, जुलाई 16 -- भरत तिवारी मुठभेड़ -न्यायिक आयोग के समक्ष पुलिस अफसरों ने कहा : आत्मरक्षार्थ चलानी पड़ी गोली -गवाही के लिए एनकाउंटर से जुड़े 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को समन -आज शुक्रवार को भी जारी रहेगी पुलिस पक्ष की गवाही आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पीड़ित पक्ष के बाद पुलिस पक्ष की गवाही शुरू हो गयी है। गुरुवार को जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, केस के आईओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार और एसटीएफ के एक अवर निरीक्षक की गवाही हुई। सभी ने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि एसडीपीओ और थानाध्यक्ष की ओर से 16 जून से एनकाउंटर तक...