हापुड़, सितम्बर 10 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपहरण के बाद दुष्कर्म की घटना में नाम निकलने के नाम पर तत्कालीन एसआई और उनके एक साथी पर ढाई लाख रुपये लेने के बाद नाम नहीं निकालने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव निवासी युवक के विरुद्ध धारा 363, 366, 376, 328, 392 आईपीसी व 384 पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसकी विवेचना एसआई के द्वारा की गई थी। यह भी पढ़ें- एसीबी ने साइबर थाना के एसआई को 30 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा एसआई ने विवेचना के दौरान तीन लोगों के नाम निकालने की एवज में उनसे करीब ढाई लाख रूपये की मांग की। क्योंकि वह उपरोक्त मुकदमे में आरोपी पक्ष की तरफ से पैरवी कर ...