वाराणसी, मार्च 22 -- जक्खिनी/बड़ागांव। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को आराजी लाइन के ठंडियां टंडिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे पार्टी के सिद्धांत लोगों तक पहुंचाएं। उनसे जातिभेद से ऊपर उठने की अपील की गई। ठंडिया टंडिया गांव में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बूथ और पन्ना प्रमुखों के साथ मिलकर काम करना हितकर होगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सोशल मीडिया पर पार्टी के खिलाफ अफवाहों को गंभीर बताया। कहा कि इसका विरोध किया जाना चाहिए। पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पाल, जिला महामंत्री अश्...