अल्मोड़ा, जून 15 -- चौखुटिया। उक्राद ने चलाया विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता अभियान। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की उपस्थिति में खीड़ा, तडागताल क्षेत्र नुक्कड़ सभा कर चलाया जा रहा अभियान। राज्य हित में जनता से उक्रांद के साथ जुड़ने की अपील की। राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा अपना कार्य ना करने पर राज्य को लूटने, खसोटने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्षों बाद भी स्थाई राजधानी गैरसैण, सशक्त भू -कानून, मूलनिवास 1950 लागू करने, रोजगार, पलायन, बढती महंगाई, बन्दरों, सुअरों आदि से चौपट हो गई। पहाड़ की खेती किसानी पर कोई कारगर नीतियां न बनाने के लिए भाजपा व कांग्रेस की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। यहां केन्द्रीय महामंत्री बलवंत सिंह नेगी, प्रवक्ता बीरेन्द्र बजेठा, मनोज सिंह बिष्ट आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.