जमशेदपुर, मार्च 11 -- सोनारी पुलिस ने मंगलवार रात चटनी डॉन उर्फ प्रिया को गिरफ्तार किया था। तड़ीपार प्रिया सोनारी थाना क्षेत्र में ही घूम रही थी। बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस दौरान एसएसपी कार्यालय परिसर में चटनी डॉन ने जमकर हंगामा किया। प्रिया के हंगामे से पूरा पुलिस महकमा परेशान रहा। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे काबू में किया और जीप में डालकर घाघीडीह जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...