कौशाम्बी, मई 22 -- बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस ने कमर कस ली है। शुक्रवार को टेवां स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। इस दौरान एंटी राइट गन तड़तड़ाई तो हैंड ग्रेनेड का भी उपयोग हुआ। एसपी ने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ग्रहण करने के बाद परेड ग्राउंड पर आयोजित इस महत्वपूर्ण ड्रिल का निरीक्षण किया। अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर वास्तविक स्थिति जैसा मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। ड्रिल में एलआईयू द्वारा अभिसूचना संकलन, नागरिक पुलिस द्वारा भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास, चेतावनी जारी करना, अग्निशमन दल द्वारा पानी का छिड़काव, टीयर गैस स्क्वॉड द्वारा...