लखनऊ, जनवरी 24 -- राजधानी में शनिवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने बिजली विभाग के दावों की पोल खोल दी। तेज बारिश और आंधी के कारण इंदिरा नगर, चिनहट, गोमतीनगर, आजाद नगर, ठाकुरगंज सहित कई इलाकों में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे घंटों तक बड़े इलाके में बिजली गुल रही। बारिश की शुरुआत होते ही चिनहट के उत्तरधौना क्षेत्र में बड़ा फाल्ट हो गया। इसके साथ ही आजाद नगर उपकेंद्र और गऊघाट उपकेंद्र की सप्लाई भी पूरी तरह ठप हो गई। सबसे ज्यादा असर सुगामऊ उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में आई खराबी के कारण पड़ा, जिससे जुड़े हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। गोमतीनगर के पॉश इलाकों जैसे विभूतिखंड, अहिबरनपुरम और पारसनाथ में भी लोग घंटों बिजली का इंतजार करते रहे। उपभोक्ताओं की परेशानी सुबह के समय बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। परेशान उपभोक्ताओं ने जब उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.